महरौनी: सौजना में चल रहे अंडर 20 टूर्नामेंट में कुसमाड़ की टीम ने टीटी नगर को कड़े मुकाबले में 6 रनों से दी शिकस्त
सौजना में आयोजित हो रहे अंडर 20 टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान कुसमाड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 207 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जिसका पीछा करने के लिए उतरी हुई टीटी नगर की टीम निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन पर ऑल आउट हो गई।जिसके चलते कुसमाड की टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज कराई।