नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जलालाबाद में एक 16 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहल्ला पासवान राउखेड़ी, जलालाबाद निवासी अरमान पुत्र महबूब के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है। 20 जनवरी को 9:00 बजे के करीब जानकारी प्राप्त हुई।