मंझनपुर: छप्पर से उठी चिंगारी ने उजाड़ दी गृहस्थी, मनकापुर गांव में भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के सरसवां ब्लॉक अंतर्गत मनकापुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उधौश्याम लोधी राजपूत के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान धू-धू कर जलने लगा। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।