सफीपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया बालक, घायल, ऐनी खुर्द में छत पर खेलते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर
Safipur, Unnao | Jun 19, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शुक्रवार दोपहर 4 बजे यहां 12 वर्षीय बालक सरस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि सरस अपने मौसा के घर आया था और छत पर खेलते समय हादसे का शिकार हो गया। परिजन उसे तुरंत मियांगंज अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों