अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इटावा की ओर से आ रहा ट्रक प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा ही था कि अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज गति होने के कारण