सिलाव: नशे की हालत में 3 लोग सिलाव बायपास से गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Jul 15, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने सिलाव वायपास से 3 लोगो को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नोनी डीह गांव निवासी लोक लाल डोम,सिंघरौरी गांव निवासी राजकुमार और सुरुमपुर गांव निवासी राम कुमार शामिल है। सिलाव थानाध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे बताया कि तीनों नशे में धुत थे जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है तीनो को न्यायालय भेजा गया है।