सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने ताजू बिगहा गांव में छापा मारकर 15 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Jul 13, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने ताजू बिगहा गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ताजू बिगहा गांव निवासी राजा मांझी है। रविवार की दोपहर 3 बजे नालंदा थानाध्यक्ष ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर 15 लीटर शराब के साथ राजा मांझी को गिरफ्तार किया गया है।