रायपुर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया है।शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सद्दाम गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहा था,जिसे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया है।