शाहजहांपुर: धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से बढ़कर लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घायलों का इलाज जारी है। शुक्रवार रात हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।