बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस के पास कार से 25 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
थाना कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस के पास कार में रखें 25 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 लाख 82 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।