बांका: नगर परिषद बांका में होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि पर कार्यालय बंद, लोग निराश लौटे
Banka, Banka | Mar 31, 2026 नगर परिषद बांका में होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि होने के बावजूद मंगलवार को अवकाश के कारण कार्यालय बंद रहने से कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। मंगलवार सुबह 11 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग टैक्स जमा करने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद मिलने पर उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा। वही कर्मियों के ने बताया कि सर्वर डाउन है।