महेश्वर में शनिवार सुबह नर्मदा नदी के तट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। महाराष्ट्र से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए 25 वर्षीय युवक की गहरे पानी में जाने के कारण जान चली गई। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला और सीपीआर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।