बैतूल नगर: रानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत,तीन गंभीर रूप से घायल
बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ शनिवार रात करीब 9.30बजे दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दर्दनाक हादसा आमढाना और रानीपुर के बीच हुआ। दुर्घटना