श्रीनगर: बकरीद के त्योहार को लेकर श्रीनगर थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
श्रीनगर थाना परिसर में मंगलवार को चार बजे बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थानाध्यक्ष अमर कुमार, बीडीओ गनोर पासवान के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान बीडीओ गनोर पासवान, सीओ निकिता अग्रवाल ने लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की।