छतरपुर नगर: 2012 की फर्जी वसीयत की जांच और दोषियों पर एफआईआर की मांग, पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन।
छतरपुर में वर्ष 2012 की फर्जी वसीयतनामा की जांच कर दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग को लेकर आज 10 जुलाई दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 18 जुलाई 2012 को तैयार किया गया वसीयतनामा पूरी तरह फर्जी है और इसकी निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।