अंबाह: ई-टोकन बना किसानों की परेशानी! खाद उठाव का मैसेज आया, अंबाहगोदाम से खाली हाथ लौटे किसान
Ambah, Morena | Oct 21, 2026 अंबाह में ई-टोकन से खाद वितरण को लेकर किसान की शिकायत सामने आई है। जल का नगरा निवासी रामनिवास शर्मा के अनुसार, टोकन जमा कराने के बाद उनके मोबाइल पर खाद उठाव का संदेश आया, जबकि उन्हें खाद प्राप्त नहीं हुई। स्टॉक की जांच में उपलब्धता नहीं बताई गई। किसान ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराते हुए जांच की मांग की है।