वीरवार को मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत शाहपुर के मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल ने पुलिस थाना शाहपुर के बाहर धरना प्रदर्शन देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजीव पटेल ने कहा कुछ महीने पहले उन पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थी लेकिन पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ सिर्फ मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया जिससे पूरा मामला कमजोर हो गया।