सिरोंज: बासोदा रोड पर 4 पहिया वाहन ने सड़क किनारे चल रहे युवक को मारी टक्कर, युवक के पैर में आई गंभीर चोट
Sironj, Vidisha | Jun 20, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बासोदा रोड पर तेज़ रफ्तार चार पहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे युवक को टक्कर मार दी।घटना में युवक के पैर में गंभीर चोट आई है।स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल में पहुंचाया।वहीं घटना बाद चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया है।