उत्तराखंड पुलिस को मिलेगी मजबूती, 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को मजबूत बनाने और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं में विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। पुलिस विभाग के विभिन्न विंग में रिक्त 1600 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, थानों के दैनिक खर्च का बजट चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर आठ करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री ने अपराधों की जांच को आधुनिक बनाने के लिए विवेचकों को आधुनिक जांच किट उपलब्ध कराने, देहरादून में पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल बनाने और पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया।
साथ ही, थानों में पुलिस बल की उपलब्धता की समीक्षा कर जरूरत के अनुसार तैनाती की जाएगी। इन घोषणाओं से पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था मजबूत करने और पुलिसकर्मियों के कल्याण को नई दिशा देने की उम्मीद है।
#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #UttarakhandPolice #PoliceSmritiDiwas #Dehradun #PoliceRecruitment #उत्तराखंड #पुलिसभर्ती #पहाड़समाचार #pahadsamachar #JobSearch #jobs