हरदा: हरदा शहर में संडे ऑन साइकिल अभियान में दिखी उदासीनता, केवल 13 विद्यार्थी पहुंचे ,अधिकारी बाइक पर चले,
Harda, Harda | Jun 7, 2026 फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को आयोजित जिला स्तरीय ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में अपेक्षित भागीदारी नहीं दिखी। घंटाघर चौक से शुरू हुई साइकिल रैली में मात्र 13 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति भी बेहद कम रही। भाजपा और कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम से दूर नजर आए।