सिवनी मालवा: चारखेड़ा ग्राम में गहराया जल संकट, ग्रामीण नदी का मटमैला पानी पीने को मजबूर
सिवनी मालवा तहसील की ढेकना पंचायत का चारखेड़ा ग्राम इन दिनों गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। रविवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भीषण गर्मी के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित सूखने की कगार पर पहुंच चुकी नदी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे सिर पर मटमैला और गंदा पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं।