महसी: खैरीघाट पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, मानवीय पहल की हो रही सराहना
खैरीघाट थाना क्षेत्र के मटेरा कला गांव में पारिवारिक विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई और चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।