पेण्ड्रा रोड गौरेला: डबरी में नहाने गए तीन बच्चों में से एक की हुई मौत, बाकी को ग्रामीणों ने बचाया, ग्राम धनौली का मामला
गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम धनौली में जहां घर से डबरी में नहाने जा रहे हैं कहकर तीन बच्चे डबरी में नहा रहे थे इस दौरान एक बच्चे अजय मरकाम की डबरी में डूब गया , वही दूसरा बालक राजवीर व एक अन्य बालक को स्थानीय महिला ने देख लिया जिसे बचाया गया बच्चों ने जब अजय के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी तो उसे भी पानी से जब निकला उसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया।