तरबगंज: लोलपुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल कंटेनर चालक की इलाज के दौरान हुई मौत
लोलपुर हाइवे पर मंगलवार को एक कंटेनर जो की गोरखपुर से वापस उन्नाव जा रही थी,जैसे ही वह हाइवे पर पहुची की सड़क किनारे खडे़ अज्ञात ट्रक से टकरा गयी,जिससे कंटेनर चालक सुनील कुमार यादव पुत्र जटाशंकर यादव,निवासी बुढवल खास रामपुर जनपद उन्नाव गंभीर रूप से घायल हो गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।