डही: बड़वान्या: घर के बाहर काम कर रही 30 वर्षीय महिला को सांप ने काटा, समय पर इलाज मिलने से बची जान
Dahi, Dhar | Oct 15, 2025 बडवान्या में आज बुधवार को सुबह के समय घर के बाहर साफ सफाई करने के दौरान अनिता पति सुरज को सांप ने काट लिया जिससे महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा स्वास्थ्य उपचार को लेकर सिविल अस्पताल कुक्षी लाया गया जहां पर महिला को तत्काल स्वास्थ्य उपचार मिलने से महिला की जान बच सिविल अस्पताल कुक्षी के चिकित्सक ने बुधवार शाम 4 बजे स्वास्थ्य मे सुधार बताया।