पूरनपुर: बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने पर शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, आवागमन जारी है
पूरनपुर, बनबसा शारदा बैराज से रविवार को दोपहर 12:20 बजे से 1:20 बजे तक 8500 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद धनाराघाट क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलने पर नदी किनारे रहने वाले लोगों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि जलस्तर में वृद्धि के बावजूद धनाराघाट स्थित पेंटून पुल पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है।