धौलपुर: राजोरा गांव में विवाहिता महिला ने फंदे से लटककर किया सुसाइड, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया
सदर थाना क्षेत्र के राजोरा गांव में सोमवार को एक महिला ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। महिला के सुसाइड करने की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और पीहर पक्ष को बुलाकर मामले की जानकारी दी। महिला के पिता ने थाने में गृह क्लेश के चलते सुसाइड करने का मामला दर्ज कराया है। सदर थाना पर तैनात एएसआई गिरवरलाल ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व आगरा के फतेहपुर सीकर थाना क्षे