चैनपुर: सदर एसडीएम ने कंकारी–चांदों मुख्य सड़क से अवैध गिट्टी लदे हाईवा को किया जब्त,बिना चालान के ले जा रहा था गिट्टी
सदर मेदिनीनगर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे ने चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी–चांदों मुख्य सड़क से अवैध गिट्टी ले जा रहे एक हाईवा को जब्त किया। यह हाईवा बिना चालान के गिट्टी का परिवहन कर रहा था। एसडीएम ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे बताया कि यह कार्रवाई अवैध गिट्टी और बालू के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।