खड़गपुर: संत टोला मोहल्ले से एक वारंटी गिरफ्तार , भेजा गया जेल
खड़गपुर थाना पुलिस ने न्यायालय मामले में फरार रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज़ दिया है। इस संबंध में खड़गपुर थाना अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि संतटोला से न्यायालय मामले मे फरार चल रहे वारंटी घनश्याम साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया है।यह कई महीनो से फरार चल रहा था।