दादरी: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला श्रम बंधु की समीक्षा बैठक
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला श्रम बंधु की समीक्षा बैठक। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां हजारों की संख्या में औद्योगिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठान कार्यरत हैं और लाखों श्रमिक नियोजित हैं। ऐसी स्थिति में सेवायोजक संगठनों, श्रमिक प्रतिनिधियों, श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन के बीच आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है, ताकि श्रमिकों व उद्यमियों के मध्य कोई विवाद उत्पन्न न हो और जनपद में औद्योगिक शांति बनी रहे।