ऊना: ऊना जिला में आग व आपदा को लेकर होमगार्डस व फायर कर्मी करेंगे मॉक ड्रिल : कमाडेंट होमगार्डस विकास सकलानी
होमगार्डस व अग्रिशमन विभाग ऊना द्वारा आपदा व आग के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जिला भर में मॉकड्रिल व जागरुकता अभियान चलाने के लिए मॉक ड्रिल शैडयूल जारी कर दिया गया है। कमाडेंट होमगार्ड्स मेजर विकास सकलानी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मॉकड्रिल व जागरुकता अभियान जिला के विभिन्न खंडो में 14 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाएं जाएंगे।