उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र के धावड़िया खेड़ा गांव में शनिवार शाम 5 बजे एक मंदबुद्धि युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अभय कमांड से पुलिस थाना खेरोदा को धावड़िया खेड़ा में एक व्यक्ति द्वारा फांसी खाने की सूचना मिली।