टिकारी: मरांची पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया, चार माह से था फरार, न्यायिक हिरासत में भेजा
परैया थाना क्षेत्र के मराँची से पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। चार माह से फरार चल रहे आरोपी की पहचान चंद्रिका पासवान के पुत्र कुंदन कुमार से हुई है। जिसके खिलाफ मेघा कम्पनी के सिक्युरिटी गार्ड के साथ मारपीट व हत्या के प्रयास का FIR दर्ज है। SHO ने बताया कि आरोपी युवक को रविवार दोपहर 2 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।