पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जंक्शन पर चलती ट्रेन से फिसलकर गिरी वृद्ध महिला, रेल कर्मियों की सूझबूझ से बची जान
Purnea East, Purnia | Jul 28, 2026
पूर्णिया जंक्शन पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब कटिहार-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक करीब 50 वर्षीय महिला यात्री अनियंत्रित होकर फिसल गई और चलती ट्रेन के नीचे चली गई. मौके पर मौजूद रेल यात्रियों और मुस्तैद रेलकर्मियों की त्वरित सूझबूझ से महिला की जान सुरक्षित बचा ली गई.महिला की पहचान 50 वर्षीय सबीना खातून के रूप में हुई है