धारी पदमपुरी गुनिया लेख पलड़ा मार्ग में खराब डामरीकरण से ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। आपको बता दें ग्रामीणों ने रविवार पांच बजे बताया कि धारी पदमपुरी गुनिया लेख पलड़ा मार्ग में डामरीकरण किया गया। जिसकी गुणवत्ता काफी खराब है। उन्होंने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।