अनूपपुर: गेहूं परिवहन में सुस्ती से किसानों का भुगतान अटका, बारिश से अनाज खराब होने का खतरा
अनूपपुर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जारी है, लेकिन परिवहन कार्य की धीमी रफ्तार किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है, वहीं परिवहन न होने से किसानों के खातों में अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की भुगतान राशि अटकी हुई है, 6 खरीदी केंद्रों में 304 किसानों से 8125.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया,