पीपलदा: इटावा पुलिस ने गश्त के दौरान 108 अवैध देशी शराब के पव्वों के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 28, 2024 इटावा पुलिस ने गश्त के दौरान 2 व्यक्तियों के पास से 108 देशी शराब के पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है। इटावा थाने के सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने गुरुवार दोपहर 12 बजे बताया कि पुलिस जाप्ते ने गश्त के दौरान सुखनी नदी के निकट रणवीर पुत्र कालूलाल गुजर को 60 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया दूसरी घटना में मुकेश पुत्र लड्डूलाल को 48 देशी शराब के साथ पकड़ा