रामनगर: बिंदौरा चौराहे के पास ऑटो की टक्कर से टीवीएस एक्सएल सवार बुजुर्ग हुए घायल, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया
रामनगर तहसील अंतर्गत बिंदौरा चौराहे के पास ऑटो की टक्कर से टीवीएस एक्सएल सवार बुजुर्ग व्यक्ति अब्दुल अली गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा गांव पहुंचा जहां पर डॉक्टर के द्वारा उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया है।घटना शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे की है।