फुलवरिया: फुलवरिया क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोग परेशान, भीष्म गर्मी से नहीं मिल रही राहत, मरमती कार्य जारी
प्रखंड क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित होने और प्रचंड गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। दो दिनों से बिजली विभाग के कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मती कार्य कर रहे हैं। फिर भी कहीं-कहीं समस्या जस की तस बनी हुई है। बुधवार की सुबह 11:00 बजे बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार आंधी तूफान से काफी क्षति हुई है। बिजली के पोल कहीं ट्रांसफार्मर उखाड़ कर गिर गए।