सिसवन: पड़री गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल
Siswan, Siwan | Sep 16, 2025 सिसवन थाना क्षेत्र के पड़री गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी राकेश राम,शैलेश राम,मीना देवि,पिंकी देवी,राम पुकार राम,उमा देवी,मंटु राम और चन्दन राम शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।