बख्शी का तालाब: हाईवे पर हादसों की श्रृंखला में कई वाहन आपस में भिड़े, मची अफरा-तफरी
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में इंदौराबाग चौकी के पास हाईवे पर शनिवार को कई वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि अचानक एक वाहन के ब्रेक लगाने के बाद पीछे आ रहे वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए। हादसे में इनोवा क्रिस्टा समेत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।