सरिया: सरीया में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, विधायक नागेंद्र महतो ने परिजनों से मुलाकात की
सरिया थाना क्षेत्र डीएवी स्कूल के समीप स्थित तालाब में डुबने से शनिवार को एक व्यक्ति मौत हो गई। मृतक की पहचान सरिया ठाकुरबाड़ी टोला निवासी सरजू मंडल के पुत्र भरत मंडल के रूप में हुई है।सुचना मिलने पर विधायक नागेंद्र महतो शनिवार की शाम पांच बजे ठाकुरबाडी पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त किए। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।