सरिया: कोयरीडीह बाजार टांड में झारखंड आंदोलनकारी स्व. अयोध्या प्रसाद ठाकुर की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई
सरिया प्रखंड कोयरीडीह स्थित बाजार टांड में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद ठाकुर की 17 वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई।यह कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला।कार्यक्रम की शुरुआत अयोध्या प्रसाद चित्र बगोदर विधायक नागेंद्र महतो उसके परिजनो समेत उपस्थित लोगो ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।