सरिया: सरिया बगोदर रोड पर पेट्रोल पंप के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत
सरिया थाना क्षेत्र के सरिया बगोदर रोड पर खुशी फ्यूल के पास गुरुवार की शाम साढे पांच तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई।मृतको की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह मुहडरा निवासी मुमताज अंसारी व उसकी पत्नी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बाइक सवार दंपती पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पम्प जा रहा था तभी घटना हो गई