सरिया: बगोदर सरिया में पति ने एसडीपीओ से पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई
सरिया थाना क्षेत्र के बाल्हेडीह गाँव निवासी मुकेश रॉय ने लापता पत्नी व बच्चों को खोजने की गुहार शनिवार को बगोदर सरिया एसडीपीओ धनन्जय कुमार राम से मिलकर लगायी है। इस बाबत इन्होंने शनिवार की दोपहर चार बजे बताया कि घर में अनबन होने के बाद नाराज पत्नी सुमीता देवी दोनों बच्चों को लेकर बीते 26 जनवरी को घर से निकल गयी है।