मोहनिया: पटना मोड़ पर प्रशांत किशोर का स्वागत, SIR मुद्दे पर कहा- भाजपा, नीतीश और लालू को हटाने के लिए बचा हुआ नाम काफी है
कैमूर पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का मोहनिया के पटना मोड पर भव्य स्वागत किया गया,SIR के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा मान लीजिए गलती से कुछ नाम कट भी गया तो बता रहा हूं जितने लोगों का नाम है उतना ही लोग भाजपा,नीतीश और लालू को हटाने के लिए काफी है,इनका जाना तय है ये बातें प्रशांत किशोर ने सोमवार की दोपहर 2:30PM पर मोहनिया में कहा।