पन्ना: झूठ पर न्याय की जीत: ₹2.43 लाख कमाने वाले पति को देना होगा ₹30 हजार गुजारा भत्ता
Panna, Panna | Apr 10, 2026 "पन्ना के कुटुंब न्यायालय ने न्याय की बड़ी मिसाल पेश की है। पति सुधर्म द्विवेदी ने खुद को बेरोजगार बताकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में उसका वेतन ₹2.43 लाख निकला। प्रधान न्यायाधीश रूपेश शर्मा ने झूठ पकड़े जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए पत्नी और बेटी के हक में ₹30 हजार प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया है।"