धामपुर: नहटौर के गांव मुस्सेपुर पाली में कई लोगों ने ली सदस्यता, हरिद्वार चिंतन शिविर का आह्वान किया
रविवार की दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन के संगठन विस्तार अभियान के तहत मुस्सेपुर पाली गांव में एक विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भारतीय किसान यूनियन की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।