बरकागाँव: बादम के छोटकी तालाब के तेली मोहल्ले में दो मचानों में लगी आग, पुआल जलकर राख
प्रखंड के बादम गांव के तेली मोहल्ला छोटकी तालाब के समीप दो मचान में अचानक भीषण आग लग गया। जिसमें रखा पुआल पूरी तरह से जलकर राख हो गया। उपस्थित ग्रामीणों को पता चलने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की पर आगे इतना भयावाह था कि देखते ही देखते जलकर राख हो गया। वही मचान के नीचे बंधे जानवरो ने रस्सी तोड़कर अपनी जान बचाया।