बरकागाँव: 5 साल से फरार अभियुक्त को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया, जेल भेजा
बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरमा गांव निवासी जुनैद अंसारी पिता मोहम्मद हुसैन को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त अभियुक्त पर 138 एनआई एक्ट चेक बाउंस के कोर्ट कंप्लेंट केस था जिसमें पिछले 5 सालों से फरार चल रहा था जिसका छापामारी बड़कागांव थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के निर्देशानुसार पुलिस लगातार कर रही थी ।